हेनरी फेयोल

हेनरी फेयोल को आधुनिक प्रबंधन विचारधारा का जन्मदाता कहा जाता है हेनरी फेयोल का जन्म 29 जुलाई 1841 में फ्रांस में हुआ उन्होंने कैरियर के अभियंता के रूप में 1860 में फ्रांस की एक कोयला कंपनी में एस ए कमेंट्री फूरशाम्बलो से प्रारंभ किया और 1925 में अपनी मृत्यु तक इस कंपनी में काम किया फियोल ने अपने सेवा काल में कंपनी को दिवालीयापन से अपन से निकलकर अच्छी पोजीशन में पहुंचाया । हेनरी फेयोल ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने आपके गुणो को नहीं दिया बल्कि प्रबंधन को दिया। हेनरीफयोल ने समस्त लेखन फ्रांस भाषा में किया था उनकी 1916 में प्रकाशित पुस्तक जनरल एंड इंडस्ट्रियल मैनेजमेंट (General and Industrial management) का 1929 में अंग्रेजी भाषा में अनुवाद किया जाने के बाद हेनरी फेयोल के सिद्धांतों का पता चलाथा।

औद्योगिक संस्थानों की गतिविधियां

हेनरी फेयोल ने औद्योगिक संस्थाओं की गतिविधियों को मुख्य छह भागों में निम्न प्रकार से है।

1 तकनीकी गतिविधियां-उत्पादन निर्माण रूपांतरण

2 वाणिज्य गतिविधियां- कर विक्रय और विनयम

3 वित्तीय गतिविधियां -पूंजी की प्राप्ति और उसका सर्वोत्तम उपयोग

4 सुरक्षा गतिविधियां-जान माल की सुरक्षा व्यक्ति और संपत्ति की सुरक्षा

5 लेखांकन गतिविधियां -हिसाब किताब बैलेंस शीट बनाना लागत नियंत्रण आंकड़े एकत्रित करना

6 प्रबंधीय क्रियाएं -इसमें नियोजन संगठन आदेश समन्वय नियंत्रण का समावेश किया गया है।

प्रबंधन के तत्व

हेनरी फेयोल ने प्रबंधीय क्रियाएं को पांच तत्वों कार्योंके रूप में विभाजित किया। वह निम्न प्रकार से है।

(1) नियोजन – कार्य करने से पहले की तैयारी करना नियोजन कहलाता है। इसमें पूर्वानुमान वह निर्णय को शामिल किया जाता है और भविष्य के बारे में अनुमान लगाया जाता है कार्य योजना तैयार की जाती है एक अच्छी योजना के अंतर्गत एकता निरंतरता लोचशीलता और निश्चितता के गुण होने चाहिए हेनरी फेयोल ने आगे बताया कि योजना में महत्व स्थान दिया है भविष्य का अनुमान लगाकर इसके बारे में योजना तैयार किया जाता है।

(2) संगठन – हेनरी फेयोल के अनुसार संगठन का तात्पर्य किसी व्यवसाय को चलने के लिए विभिन्न उपयोगी वस्तुओं की आवश्यकता जैसे औजार पूंजी कच्चा माल उपलब्ध कराना है।

(3) आदेश- हेनरी फेयोल के अनुसार आदेशकी कला प्रबंध के व्यक्तिगत गुना एवं प्रबंध के सामान्य सिद्धांतों के ज्ञान पर निर्भर करता है। प्रबंधक को अपने संगठन में कार्यरत कर्मचारियों की एकता शक्ति एवं प्रेरणा को बनाएं रखना और संगठनके प्रति विश्वास करना शामिलहै।

(4) समन्वय- हेनरी फेयोल के अनुसार संगठन की विभिन्न क्रियोओ में इस प्रकार से उचित तालमेल बैठाना की कार्य आसानी से चला रहे किसी प्रकार से रुकावट ना हो विभिन्न प्रबंधीय कार्य उत्पादन विक्रय उपभोग आदि में समन्वय सही रूप से प्रबंध हृदय कहलाता है

(6) नियंत्रण- नियंत्रण का शाब्दिक अर्थ किसी भी कार्य को निर्धारित नियमों के अनुसार हो रहे या नहीं हो रहे हैं नियंत्रण का उद्देश्य गलतियां और दुर्बलता सामने लाना और उसको नियंत्रित करना

प्रबंधक के गुण (6)

1 शारीरिक 2 मानसिक 3 नैतिक 4 सामान्य शिक्षा 5 विशेष ज्ञान 6 अनुभव

प्रबंधन के सिद्धांत

हेनरी फेयोल ने प्रत्येक संगठन की मजबूती कुशलता संचालन के लिए सामान्य सिद्धांत नियम में कानून आवश्यकता होती है हेनरी फेयोल द्वारा 14 सामान्य सिद्धांत प्रबंधन जगत को महान देश है। जो इस प्रकार है

1 कार्य का विभाजन

2 अधिकार उत्तरदायित्व

3 अनुशासन

4 आदेश की एकता

5 निर्देश की एकता

6 व्यक्तिगत हित की तुलना में सामान्य हित को महत्व

7 पारिश्रमिक

8 केंद्रीयकरण

9 स्केलर श्रृंखला

10 व्यवस्था

11 सामानता

12 कर्मचारियों के कार्यकाल का स्थायित्व

13 पहल

14 सहयोग की भावना

हेनरी फेयोल का गैंग प्लांक

हेनरी फेयोल ने संगठन में कुशलता और निष्पादन में तेजी लाने के लिए गैंग प्लांक की अवधारणा का प्रतिपादन किया है जिसे पुल व्यवस्था कहा जाता है का शाब्दिक अर्थ होता है लेवल जंपिंग

यह अवधारणा संगठन की पद संरचना के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं को दूर करती है इसे व्यवस्था के अनुसार कर्मचारी से संपर्क स्थापित कर सकता है यह संपर्क किसी भी प्रकार से हो सकता है इसमें एक निश्चित क्रम होता है ।

3 thoughts on “हेनरी फेयोल”

  1. हेनरी फेयोल ने विश्व को सब कुछ दिया है इन्होंने जो सिद्धांत दिया है वर्तमान में उनका पालन करने पर बहुत सारा फायदा मिल सकता है और इस फायदे को दुनिया ले भी रही है आप भी इसका फायदा उठा सकते हैं मैनेजमेंट सिद्धांत के आधार पर अपने व्यापार को भी बढ़ा सकते हैं

    Reply
  2. हेनरी फेयोल के वर्तमान में जो 14 सिद्धांत है वह अगर उनका सही उपयोग किया जाए तो सार्थक सिद्ध हो सकते हैं यह प्रबंधन के लिए वर्तमान में भी लागू किया जा सकते हैं इसको लागू करके प्रबंधन को अच्छा बनाया जा सकता है अतः सभी से निवेदन है कि इसका एक बार अवलोकन जरूर करें

    Reply
  3. हेनरी फेयोल के जो सिद्धांत है वर्तमान में भी इसका उपयोग किया जा सकता है

    Reply

Leave a Comment